सम्पूर्णता अभियान का किया गया आयोजन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) नीति आयोग भारत सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्णता अभियान का आकांक्षात्मक विकास खंड राजेपुर में शुभारंभ माननीय विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह व जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया|

शासन द्वारा जिलेवार आकांक्षी विकासखंडों का चयन कर प्राथिमकता के आधार पर उनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिये उक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है| जनपद से इस कार्यक्रम में राजेपुर व नबाबगंज ब्लॉक का चयन किया गया है| जिसके अंतर्गत चिकित्सा एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जलसंसाधन, वित्तीय समावेशन तथा आधारभूत अवसंरचना पर विशेष जोर सरकार द्वारा दिया जा रहा है|
जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारों लगाया गये स्टालों का निरीक्षण किया गया व आये हुये जनसमूह को संबोधित किया गया| गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई एवं 06 महीने के शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया|