ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से वृद्धा की मौत 19 घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद /नगर संवादाता) अन्नप्राशन संस्कार में जा रहे ग्रामीण अचानक ट्राली पलटने से घायल हो गये| वहीं एक वृद्ध महिला नें दम तोड़ दिया| वहीं अन्य घायलों को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया|
थाना मेरापुर के ग्राम लाहोरी निवासी धर्मेंद्र की पुत्री का अन्नप्राशन संस्कार था तो सभी परिजन बाबा लक्ष्मण दास नीव करोरी ट्रैक्टर से आये थे| धर्मेंद्र का भाई पुष्पेंद्र ट्रैक्टर चला रहा था| ग्राम पंचम नगरिया मोड पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के सामने बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई, जिसमें बैठे लगभग 30 लोगों में 20 घायल हो गये| सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया| जिसके बाद 25 वर्षीय गुंजन पुत्री आशीष कुमार, 17 वर्षीय अपूर्वा पुत्री कुंवर सिंह, 40 वर्षीय सुनीता पुत्री बालेश्वर, 60 वर्षीय जलेवश्री पत्नी महावीर, 18 वर्षीय रजनी पुत्र नेत्रपाल, 15 वर्षीय सोना पुत्र तेज सिंह, 15 वर्षीय पूनम पुत्र ग्रीश चन्द्र, 17 वर्षीय तनु पुत्री कुंबर सिंह, 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी अवधेश , 15 वर्षीय हेमा पुत्री राजेश्वर,15 वर्षीय शेजल पुत्री मनोज, 18 वर्षीय मोहनी पुत्री पोप सिंह, 50 वर्षीय अनीता पत्नी अरविन्द, संध्या पुत्री ग्रीश सिंह को सीएचसी मोहम्मदाबाद से चिकित्सा प्रभारी गौरव यादव व इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ. सनी मिश्रा ने 15 लोगों लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया | जबकि 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी रामपाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई| जिसकी पुष्टि डॉ. सन्नी मिश्रा ने की। कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी, अपराध निरक्षक निर्भय सिंह थाना पुलिस के साथ पहुंचे। लोहिया अस्पताल में हालत नाजुक होंने पर गुंजन पुत्री आशीष को रिफर किया गया|