‘जोगराज हास्पिटल’ में अब स्मार्ट आईसीयू की सुबिधा

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)जनपद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है| अब उन्हें स्मार्ट आईसीयू की सुबिधा के लिए बाहर जानें की जरूरत नही है| जोगराज हास्पिटल में यह सुबिधा आपके जनपद में ही उपलब्ध है| इसके साथ ही अन्य बहुत से स्वास्थ्य सुबिधायें भी अस्पताल में शुरू की गयीं है|

जनपद के आवास विकास स्थित जोगराज हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक ह्रदय रोग विशेषज्ञ उदय राज सिंह के पुत्र कैंसर सर्जन डा. युवराज सिंह नें बताया कि उनके अस्पताल में जिले का पहला स्मार्ट आईसीयू शुरू किया गया है| जिसमे सीआईसीयू, एलसीयू,कैंसर आईसीयू की भी सुबिधा मरीजों को मिलेगी| इसके साथ ही कानपुर सिटी अस्पताल के चिकित्सक चमन वानवानी एमडी की टीम द्वारा मरीजों की मानिटरिंग करेगी| इसके साथ ही मरीजों के लिए डा. उदय राज सिंह हदय रोग, डा.युवराज सिंह कैंसर रोग, डा. ध्रुवराज सिंह क्षय रोग, डा. जिज्ञासा सिंह एमबीबीएस व पीजीडीएस अपनी सेवाएं दे रहें हैं| उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष अट्रासाउंड की सुबिधा उपलब्ध है| वहीं रेस्पिरेटरी आईसीयू की भी सुबिधा मरीजों के लिए शुरू की गयी है|