पेंट व्यापारी के पुत्र पर धारदार हथियार से हमला

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात पेंट व्यापारी के पुत्र के पेट में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया | जिससे वह बुरी तरह लहुलुहान हो गया| उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया|
शहर कोतवाली के मोहल्ला छिपट्टी निवासी पंकज जैन की नाला मछरटटा पर पेंट की दुकान है| उन्होंने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र आदर्श जैन बीती रात घर से निकला| लौट कर वह रात 10:30 बजे घायल हालत में बजरिया से अपने दोस्त प्रतीक के साथ लहुलुहान हालत में घर आया | आदर्श के पेट मे धारदार हथियार से हमला किया गया था| उसे गंभीर हालत में डा. हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती किया गया| शहर कोतवाल जेपी शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने मौके पर आकर जानकारी ली| कोतवाल जेपी शर्मा नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|