पुलिस प्रतिबंध के बाद भी गंगा घाट पर उमड़ी आस्था

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोरोना काल में आस्था पर भी लॉकडाउन की पाबंदियां हैं। सार्वजनिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर रोक है। कोरोना के चलते पुलिस आस्था के रास्ते में पुलिस लाठी लेकर खड़ी हो गयी| लेकिन उसके बाद भी घाटों पर श्रधालुओं की भीड़ उमड़ी|
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा घर-घर मनाया गया| पुण्य की डुबकी लगाने के लिए दिल में आस्था लिए श्रद्धालु गंगा के करीब पंहुचे तो पुलिस ने उन्हें कोरोना के चलते रोंक दिया| लेकिन पुलिस की पाबंदी रात से लेकर सुबह सूर्य उदय तक की चली| सुबह के बाद पुलिस को भी चकमा देकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पांचाल घाट, दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर पंहुचे| जहाँ उन्होंने गंगा में स्नान किया|
शहर के कादरी गेट, चाँदपुर व पांचाल घाट चौराहे, इटावा बरेली हाई-वे पर कई जगह पुलिस श्रद्धालुओं को रोंकती नजर आयी| जिसके बाद भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ा| लेकिन पुलिस भीड़ रोंकनें में नाकाम रही|