फर्जीबाड़े में फंसी बर्खास्त सहायक अध्यापिका पर मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) फर्जी कागजात लगाकर सहायक अध्यापिका की नौकरी पाने वाली शिक्षिका के खिलाफ आखिर कार्यवाही की गयी| पहले उसे बर्खास्त किया गया| उसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है|
खंड शिक्षा अधिकारी एमएल त्रिपाठी नें कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे उन्होंने कहा है कि कु० रीना पुत्री चन्द्रपाल सिंह निवासी हसनपुर मोटा मैनपुरी नें अपनी नियुक्ति के दौरान फर्जी दस्तावेज़ लगा दिये| जिसके बाद उन्हें सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर विकास खंड मोहम्मदाबाद में नियुक्ति मिली|
जांच में कागजात फर्जी मिलने पर सहायक अध्यापिका रीना को बर्खास्त कर दिया गया| मामले में पुलिस ने बर्खास्त सहायक अध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|