फर्रुखाबाद:(मेरापुर) इंटर मौतिक विज्ञान के पेपर को लीक करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|पुलिस ने घटना के बाद एक को गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर स्थित राजेन्द्र सिंह पव्लिक इंटर कालेज में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी| जिला विधालय निरीक्षक ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि राजेन्द्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजकुमार द्वारा परीक्षा केंद्र का अनुचित स्थिति पाये जाने पर कालेज का भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला देखी| जिसमे कुछ लोग बैठकर कुछ लिख रहे थे| राजकुमार को देखकर वह आरोपी फरार हो गये|मौके से भौतिक विज्ञान इंटर का एक प्रश्नपत्र,एक गैस पेपर व राजकमल नाम लिखा एक भौतिक विज्ञान की पुस्तिका मिली| जिसकी सूचना अधिकारीयों को दी|आरोप है कि केंद्र व्यवस्थापक ने समय से पहले ही पेपर खोल दिया| जिसके बाद नकल कराने का प्रयास किया| साथ ही जिस कक्ष में पेपर आदि रखने की व्यवस्था थी उसमे सीसी टीवी कैमरे भी नही लगे थे| पुलिस ने राजेन्द्र सिंह कालेज के केंद्र व्यवस्थापक राजीव कुमार व एमआईसी फतेहगढ़ के सहायक अध्यापक अजय कुमार सक्सेना सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज लिया| पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया|