पीआरडी जवान को पीट बर्दी फाड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: साथियों के साथ डियूटी पर जा रहे पीआरडी जवान को कुछ दबंगो ने जमकर पीट दिया| उसकी वर्दी फाड़ दी| मामले में जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गयी है|

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ब्राहिमपुर जांगीर निवासी ब्रजेश कुमार दुबे पीआरडी जबान के पद पर कार्यरत है | शनिवार को सुबह वह अपने साथियों के साथ डियूटी करने गया था| तभी नलकूप कालोनी निवासी चन्द्र प्रकाश अपने दामाद राहुल कुमार को लेकर आये और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी| जब ब्रजेश ने मना किया तो उसके साथ जमकर मारपीट कर दी|

घटना की सूचना मिलने के बाद पीआरडी यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह चौहान उसे अपने कई साथियों के साथ लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे और ज्ञापन सौपा | जिलाधिकारी ने कार्यवाही का भरोसा दिया| सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार ने बताया कि वह मौके पर जाँच करने गये थे| आरोपी मौके पर नही मिले| पीड़ित को फोन करके बुलाया गया था| लेंकिन वह भी नही आया| तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|