शमा के लिये शिवपाल ने किया प्रचार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी शमा बेगम के समर्थन में खुद प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव पंहुचे और उन्हें चुनाव जिताने की अपील की| उसके साथ भारी जनसमर्थन नगर आया|
शमा बेगम के चुनाव प्रचार में बुधवार को टीम वर्क नगर आया| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने अपनी टीम के साथ कब्बे में सघन जनसम्पर्क किया| उन्होंने ब्राह्मण मतदाताओ में सेध मारी का प्रयास किया| वही पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शमा बेगम के समर्थन में कस्बे में पंहुचे| उन्होंने प्रत्याशी के पति ज्याउद्दीन की पीठ ठोंकी और अपने समर्थको के को शमा के साथ लगकर चुनाव जिताने की अपील की| उसके साथ भारी जनसमर्थन नजर आया|

वही पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, हाजी तरीक सेठ आदि ने भी जनसम्पर्क में अपनी ताकत झोकी|