चोर पुलिस का खेल, पुलिस के सारे सीसीटीवी फेल

Uncategorized

cctvफर्रुखाबाद:पुलिस के लापरवाह आदत का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है| पुलिस फेल और चोरो का नेटवर्क शुरू हो गया है| चोरो पर नजर रखने के लिये जगह-जगह सीसीटीवी लगाये गये लेकिन सभी के सभी खराब पड़े पुलिस की बदहाल व्यवस्था पर रो रहे है|

बीते तकरीबन दो वर्ष पूर्व चोर बदमाशो पर नजर रखने के लिये शहर के लाल दरवाजा, सेन्ट्रल जेल चौराहे, शहर के अन्दर व बाहर जाने वाले पांचाल घाट, फतेहगढ़ चौराहे पर सीसीटीवी लगाये गये थे| जिसमे से कुछ तो पावर ना मिलने की भेट चढ़ गये और कुछ विभाग के द्वारा सही देखरेख ना हो पाने से बंद पड़े है| कुल मिलाकर चोरो व अराजकतत्व पर नजर रखने का लाखो रुपये लगाकर जुटाया गया साधन अब किसी काम का नही है|

सूत्र बताते है की पांचाल घाट व सेन्ट्रल जेल चौराहे पर लगे सीसीटीवी पुलिस कर्मियों ने अबैध बसूली के चक्कर में बंद करा रखे है और कारण तकनीकी बना दिया गया है| पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि सीसीटीवी को जल्द ठीक कराया जायेगा| इसके लिये सम्बन्धित कंपनी को सूचित किया गया है| उन्होंने बताया कि यदि कैमरे बसूली करने के लिये बंद किये गये है तो इसकी भी जाँच करायी जायेगी|