संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जायेगा श्रावणी पर्व

Uncategorized

prdip shuklaaफर्रुखाबाद: श्री कैलाश सेवा संस्थानचैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा| जो श्रावणी पर्व पर संस्कृत दिवस के रूप में मनेगा|

संस्था के अध्यक्ष आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने बताया कि इस दिन सनातन धर्मानुसार तर्पण एवं गंगा स्नान, दशाविधि स्नान के साथ ही साथ वर्ष में हुये अन्जाने पापो की निवृति के लिये स्नान किया जायेगा| समाज के कल्याण के लिये मंत्रो को जाग्रत भी किया जायेगा| उन्होंने बताया कि जो भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहे वह पूजा थाल के साथ कार्यक्रम में 29 अगस्त को सुबह तकरीबन 6 बजे शामिल हो सकता है| इसके साथ ही साथ रक्षा बंधन के पर्व पर पांचाल घाट पर शाम 6 बजे महा आरती का आयोजन भी किया जायेगा|