नकाबपोश बदमाशो ने किया एटीएम लूटने का प्रयास

Uncategorized

danku.1फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने एटीएम के गार्ड व सफाई कर्मी को मारपीट कर घायल कर दिया और एटीएम लूटने का प्रयास किया| असफल होने पर वह दोनों कर्मचारियों को घायल कर फरार हो गये|

थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई में बैंक आफ इंडिया का एटीएम है| जिस पर गाँव का ही चन्द्रपाल पुत्र हरेन्द्र सिंह सुरक्षा कर्मी है| जबकि फूलचन्द्र पुत्र अखिलेश सफाई कर्मी के पद पर नौकरी करता है| बीती सोमबार की आधी रात के बाद चार नकाब पोश बदमाश आये और उन्होंने दोनों के साथ मारपीट कर शटर की चाबी लेली| बदमाशो ने शटर के अन्दर का ताला तोड़ नही पाया| जिस पर उन्होंने दोनों कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी| दोनों को बाग में घायल अवस्था में छोड़ भाग गये| घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ लग गयी|

शमसाबाद थानाध्यक्ष प्रदीप यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|