फरमान:लड़की का होगा गैंग रेप, लड़के को मारी जाएगी गोली

Uncategorized

repगाजियाबाद : सौतैली मां के साथ रहने के बाद प्रेमी के रूप में उसे हमसफर मिला। दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली, लेकिन गांव लौटने पर पंचायत का कहर उनको फिर से जुदा होने का मजबूर कर रहा है। मामला गाजियाबाद का है।

गाजियाबाद के आज लोनी में पंचायत ने प्रेमिका के गांव लौटने पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का फैसला सुनाया है, जबकि प्रेमी को गोली मारने के आदेश पर सारे पंच एकमत हैं। गाजियाबाद के लोनी में पंचायत प्रेमी-प्रेमिका को एक नहीं होने देने पर आमादा है। गांव में एक लड़की की मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। पिता ने दूसरा विवाह किया, सौतेली मां के साथ रह रही लड़की को उतनी आजादी नहीं मिली, जितनी कि अपेक्षित थी। इसी बीच उसको घर के सामने ही रहने वाले एक लड़के से प्रेम हो गया। धीरे-धीरे प्रेम बढ़ता चला गया। इसी बीच घर तथा गांव के लोगों को इस प्रेम की जानकारी हुई तो मामला तूल पकड़ गया। इसी बीच लड़की का विवाह रिश्ते में फुफेरे भाई से तय कर दिया गया। यह रिश्ता किसी को पच नहीं पाया। लड़की ने एक दिन मौका पाकर घर छोड़ दिया। उसने अपने प्रेमी के साथ एक मंदिर में जाकर विवाह कर लिया।

इसी बीच लड़की से साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रेमी के साथ लड़की ने पुलिस के पास जाकर इस घटना की जानकारी भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रेमी-प्रेमिका गांव से बाहर रहने को मजबूर हैं। प्रेमी की इच्छा है कि वह गांव में ही विवाह करने के बाद अपने प्रेमिका के साथ रहे, लेकिन समाज के कुछ तथाकथित रहनुमाओं को यह बर्दाश्त नहीं है। गांव में आज इसी को लेकर पंचायत बुलाई गई। जिसमें पंचों से इनको गांव में वापस न आने का निर्णय दिया। इसके बाद भी अगर यह लोग आने का प्रयास करते हैं तो गांव के लोग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करेंगे। अगर लड़का भी गांव में आने का प्रयास करता है तो गांव के लोग उसको गोली मार देंगे।