जल निगम ने खोद कर तालाब कर दी नवनिर्मित सड़क

Uncategorized

sdkफर्रुखाबाद: बीते 6 महीने पूर्व ही नगर पालिका की ओर से निर्मित की गयी गली को जल निगम ने खोदकर तालाब कर दिया| जिसको लेकर सभासद व जलनिगम के ठेकेदार में नोकझोक हो गयी| बाद में नगरपालिका के हस्तक्षेप के बाद काम बंद करा दिया गया|

शहर क्षेत्र के मोहल्ला बढ़पुर में लिंक गली का निर्माण कराया गया था| लेकिन वह 6 महीने भी नही चल सकी| जल निगम के कर्मचरियों बुधवार को बढ़पुर पंहुच कर पाइप लाइन डालने को लेकर सड़क की हालत खराब कर दी| सड़क को बुरी तरह खोद दिया गया| जब इस बात की जानकारी मोहल्ले वालो को हुई तो उन्होंने विरोध कर दिया|

सूचना पर सभासद धर्मेन्द्र कनौजिया मौके पर पंहुचे और उनका जलनिगम के ठेकेदार से विवाद हो गया| मामला चेयरमैन वत्सला अग्रवाल के संज्ञान में पंहुचा| नगर पालिका के एई अमित शर्मा के निर्देश पर काम बंद करा दिया गया|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]