मानव श्रंखला बना हिजाम ने अखंड भारत का लिया संकल्प

Uncategorized

raghav datt 2फर्रुखाबाद: अखण्ड भारत संकल्प दिवस की पूर्व संध्या पर हिजाम ने मानव श्रंखला बना कर अखण्ड भारत के निर्माण का संकल्प लिया| इस दौरान कार्यकर्ताओ ने भारत माता को याद कर उनकी रक्षा के लिए संकल्प भी लिया|
हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने शहर के चौक पर अखण्ड भारत के चित्र को मोमबत्ती लगा कर उसमे प्रकाश भरा| वही कार्यकर्ताओ ने एक मानव श्रंखला का भी निर्माण किया| इस दौरान जिलाध्यक्ष राघव दत्त ने कहा की राजनीति के चलते अखण्ड भारत का पतन हो रहा है| संगठन भारत माता को अखण्ड भारत बनाने का संकल्प लेता है|
इस दौरान रोहित भाटिया, चन्द्र शेखर, किशन शर्मा, सुमित, प्रमोद, सुबोध, शैलेन्द्र अग्निहोत्री सुशील कश्यप आदि मौजूद रहे|