ब्रेकिंग न्यूज़:दिन दहाड़े भतीजो ने चाचा को गोली मार मौत के घाट उतारा

Uncategorized

kushal palफर्रुखाबाद:(अमृतपुर) गुरुवार दोपहर बाद खेत में पानी भर रहे ग्रामीण को उसके सगे भतीजो ने घेर कर मौत के घाट उतार दिया | घायल को लेकर समाजवादी एम्बुलेंस से परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे तो डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है |

maaut 1थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी 50 वर्षीय कुशलपाल सिंह उर्फ़ छब्बू अपने गांव से कुछ दूर खेत में पानी लगा रहा था | उसके साथ में उसका पुत्र संजय सिंह भी था | मृतक के पुत्र संजय ने बताया की वह दोनों लोग खेत पर थे | तभी उसके चचेरे भाई सुशील व पंकज पुत्र रक्षपाल वहा आ गये | और उन्होंने गली गलौज कर उसे दौड़ा लिया | जब आरोपियों ने उसे पिता से काफी दूर कर दिया तो लौट कर उन्होंने उसके पिता कुशलपाल को घेरा उनके साथ थाने के दो सिपाही भी थे | चारो ने मिलकर उसके पिता को पकड लिया और पंकज ने कुशलपाल के कनपटी पे दायी ओर फायर कर दिया जिससे वह वही गिर गये |आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गये |

sanjay singh mautमामले की जानकारी जंगल की आग की तरह पुरे गांव में फ़ैल गयी तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी | इसी बीच किसी ने समाजवादी एम्बुलेंस को फोन कर दिया | लेकिन तब तक कुशल पाल की मौत हो चुकी थी | लेकिन भीड़ के दवाब में ईएमटी में उसे गाड़ी से लाकर लोहिया अस्पताल पंहुचाया | अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉ. धर्मेन्द्र ने उसे मृत घोषित कर दिया | दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है | लेकिन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कुशलपाल के साथ हुई घटना संदिग्ध है | और उसने अपने ही तमंचे से खुद गोली मार ली | पुलिस पास कुशलपाल के पास तमंचा होने की बात पर जाँच करने गयी थी | और कुशल के बेटे को दौड़ा लिया इसी बीच विरोधियो को फसाने के लिए उसने पेड़ का सहारा लेकर खुद गोली मार ली |

थानाध्यक्ष अमृतपुर एके सिंह ने बताया की घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल की जा रही है | जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी |