कंप्यूटर से ही लगेगी होमगार्डो की ड्यूटी

Uncategorized

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिदायत दी है कि होमगार्डो की ड्यूटी कंप्यूटर पर साफ्टवेयर सिस्टम से लगाई जाए। विभाग में 24june2010computer opretorहोमगार्डो की ड्यूटी कंप्यूटर और मैनुअल सिस्टम से लगाये जाने को लेकर दो गुट हो गये थे। कुछ अफसरों ने विभागीय मंत्री को भी इस बात के लिए राजी कर लिया था कि कंप्यूटर से ड्यूटी न लगाई जाए।

[bannergarden id=”11″]
शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैठक में साफ्टवेयर सिस्टम का प्रस्तुतीकरण देखा। होमगार्ड मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, प्रमुख सचिव एसएन शुक्ला, महानिदेशक एसी शर्मा और आमोद कुमार की उपस्थिति में इस सिस्टम की समीक्षा की गयी। अपर पुलिस महानिदेशक होमगार्ड प्रमोद कुमार तिवारी ने साफ्टवेयर सिस्टम से लगाई जाने वाली ड्यूटी का ब्योरा प्रस्तुत किया। तिवारी ने इसके लाभ गिनाये। इस दौरान एनआइसी के लोगों ने साफ्टवेयर की पारदर्शिता के संदर्भ में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

[bannergarden id=”8″]
मुख्यमंत्री ने साफ्टवेयर सिस्टम पर विभागीय मंत्री की राय पूछी। चूंकि वह पिछले दिनों एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से साफ्टवेयर सिस्टम के औचित्य पर सवाल उठा चुके थे, इसलिए उन्होंने अपना तर्क रखा। मुख्यमंत्री को बताया कि होमगार्डो की ड्यूटी उनके घर से काफी दूर लग रही है। विभागीय अफसरों ने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है। प्रमाणिक तौर पर दिखाया गया कि 85 प्रतिशत होमगार्डो की ड्यूटी उनके घर से 15 किलोमीटर के अंदर लग रही है। बाकी जिनकी ड्यूटी दूर लग रही है, वह उनके द्वारा मांगे गये विकल्प के आधार पर लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस समीक्षा के बाद साफ्टवेयर सिस्टम के प्रति अपनी खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि होमगार्ड्स दिवस पर परेड में गये मुख्यमंत्री ने ही यह व्यवस्था लागू किये जाने के निर्देश दिए थे। तत्कालीन महानिदेशक होमगार्ड्स अतुल और एडीजी प्रमोद कुमार तिवारी ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर साफ्टवेयर सिस्टम से ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की, लेकिन कुछ कमांडेंट्स ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। साफ्टवेयर सिस्टम से सूबे में प्रतिमाह 55 से 60 हजार होमगार्डो की ड्यूटी लगाई जा रही है।