चालाक व चंचल स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सोनिया गांधी
* शत्रुघ्न सिन्हा

राशिफल 09 जनवरी 2013, बुद्धवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपका दिल बहुत ही खुबसुरत है, आज आप दूसरों की काफी सहायता करने वाले हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 7 है. अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। रुका पैसा मिलेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर आपके जीवन कठिनाईया है तो आपकी विल पावर उसे ठीक कर देगी. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 3 है. मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

हर मसले का हल अकेलापन नहीं होता अगर आप किसी से बाते शेयर करना चाहे तो जरूर करें. आपका लकी रंग डार्क ब्लू लकी नंबर 5 है. पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लापरवाही हानिकारक हो सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपने स्रोतों को बना के रखिए. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 9 है. उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए परिचय फायदेमंद होंगे। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपके रुके हुए काम पुरे हो सकते हैं. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 18 है. नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज के दिन आपको वह भी तारिफ करेंगे जो आपको पसंद नहीं करते. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 14 है. संतान से खट-पट हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। किसी की आलोचना, नकल न करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप काफी जल्दबाजी में रहेंगे और जजबाती भी रहेंगे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 21 है. नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप किसी रोमांच से भरा खेल में भाग ले सकते हैं. आपका लकी रंग ब्राउंन  और लकी नंबर 8 है. कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों से खटपट हो सकती है। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

जो आप से प्यार करते है उसे आप किसी भी तरह हर्ट न करें. आपका लकी रंग लाइट रेड और लकी नंबर 10 है. परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

काफी इंतजार के बाद अंतिम रूप से आपको आपके सवालों के जवाब मिल सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 2 है. पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आप अध्यात्मिक भी है और व्यवहारिक भी, इसलिए आप सबके आइडल बन सकते हैं. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 16 है. पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज हो सकता है कि आपको किसी पुराने दोस्त की काफी याद आएगी. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 7 है. व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा।