दुबई की ईद रंगीन करने जारहीं 36 हाईफाई कॉलगर्ल्‍स दिल्‍ली एयरपार्ट से गिरफ्तार

Uncategorized

मुंबई पुलिस ने एक हाईफाई सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 36 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। ये लड़कियां दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई की फ्लाइट पकड़ने वाली थीं। पुलिस की मानें तो लड़कियों को डांस ग्रुप के नाम पर विदेश ले जाकर उनसे जिस्‍मफरोशी करवाया जाता था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पकड़ी गई लड़कियों में से आधा दर्जन लड़कियां हाईफाई परिवारों से ताल्‍लुक रखती है और अपने मंहगे शौकों को पूरा करने के लिये इस धंधे में आईं थी। पुलिस गिरफ्तार लड़कियों से पूछताछ कर रही है। विदित है कि दो दिन बाद ईद का त्योहार है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि दिल्‍ली एयरपोर्ट से 36 लड़कियां जिस्‍मफरोशी के लिये दुबई जाने की फिराक में हैं। दरअसल इस गिरोह की फिराक में मुंबई पुलिस काफी दिनों से थी तो फौरन एक टीम दिल्‍ली आ पहुंची और एयरपार्ट से उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट में एयरपोर्ट अथॉरिटी के कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं। कागजातों की छानबीन के बिना वीजा दिलाने में मदद के बदले ये अफसर मोटी रकम वसूल करते हैं। दलालों के चंगुल से छुड़ाई गई लड़कियों को अदालत ने मुंबई के चेंबूर सुधार गृह में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक लड़कियों को डांस ग्रुप के नाम पर दुबई ले जाकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक जांच में सख्ती के चलते सेक्स रैकेट में शामिल गैंग ने मुंबई से लड़कियों को विदेश भेजना बंद कर दिया है। अब वो दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई के रास्ते लड़कियों को विदेश भेज रहे हैं। फिलहाल इस बड़े रैकेट को बस्ट करने के बाद मुंबई पुलिस को उम्मीद है गैंग में शामिल बड़ी मछलियां भी जल्द ही उसकी गिरफ्त में होंगी।