जालसाजी व मतपत्रों की लूट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सभासद को जेल भेजा

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के राजेपुर सरायमेदा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्ला रक्खा को चेक बाउंस होने व कमालगंज के ही सभासद देवेश गुप्ता उर्फ बजरंगी को मतपत्र लूटने के आरोप में वारंट के आधार पर कमालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार राजेपुर सरायमेदा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्ला रक्खा ने किसी व्यक्ति को चेक दी थी। चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गयी। जिस पर उस व्यक्ति ने सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया। सीजेएम न्यायालय ने अल्लारक्खा की गिरफ्तारी का वारंट थाना कमालगंज पुलिस को भेज दिया। कमालगंज पुलिस ने अल्लारक्खा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वहीं थाना कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी सभासद देवेश गुप्ता उर्फ बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देवेश गुप्ता उर्फ बजरंगी पर जिला पंचायत चुनाव में फतेहउल्लापुर में मतपत्रों की लूट के मामले में आरोप है। जिसमें काफी दिनों से वांछित चल रहा था। रविवार को पुलिस ने सभासद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।