अनियंत्रित टवेरा ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के जमापुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित टवेरा ने सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दूसरे को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार सायं लगभग तीन बजे डिस्कवर बाइक पर सवार सब्जी बिक्रेता 40 वर्षी राजकुमार पुत्र नेकराम बाथम निवासी नरायनपुर व उसका साथी नलकूप कालोनी निवासी 35 वर्षीय ग्रीश पुत्र फूल चंद्र बाल्मिकी को जमापुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार टवेरा ने अनियंत्रित होकर कुचल दिया। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गयी। राजकुमार के तीन बच्चे है। मृतक राजकुमार की पत्नी लाली ने बताया कि आज प्रात: लगभग दस बजे अपने 16 वर्षीय पुत्र राजीव को बस पर बैठाने गया था। राजीव अपनी बुआ के घर सावनी लेकर गया था। तब से राजकुमार वापस नहीं लौटा था।

घायल ग्रीश की मां रामबेटी ने बताया कि वह गांधी गांव में किसी काम से गया था। बाइक किसी दोस्त की मांग कर ले गये थे। पुलिस ने टवेरा को कब्जे मे ले लिया है। चालक के विषय में जानकारी नहीं मिली है।