स्नातक और शिक्षक विधान परिषद् सीट के लिए सपा की तैयारी शुरू

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कांग्रेस और शिक्षक संघ से सपा छीनना चाहती है फर्रुखाबादकी सीट| समाजवादी पार्टी विधान परिषद् में भी अपनी ताकत बढाने के लिए प्रयत्नशील है| इस समय विधान परिषद् में बसपा सदस्यों की संख्या अधिक है| इसी के तहत पार्टी ने 2014 में होने वाले स्नातक और शिक्षक विधान परिषद् सीट के लिए तयारी शुरू कर दी है| पिछली बार यह सीट कांग्रेस ने सपा से छीन ली थी| इस बार सपा अपनी इस सीट को दोबारा अपने पास लाने के लिए जुट गयी है| चुनाव भले ही दूए हो पर सपा ने अभी से उम्मीदवार तय करने से लेकर आगे की रानीति बनाने का काम शुरू कर दिया है| पिछले चुनाव में कांग्रेस के विवेक वंसल ने यह सीट सपा के हर नाथ सिंह यादव से छीन ली थी इससे पहले 12 साल तक हरपाल सिंह यादव इस सीट से विधान परिषद् के सदस्य रहे| विधान परिषद् की आगरा स्नातक क्षेत्र की इस सीट पर हर नाथ सिंह यादव पुनः चुनाव लड़ना चाहते हैं| शमशाबाद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नदीम फारूकी ने स्नातक सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है| शिक्षक सीट से पिछली बार फर्रुखाबाद के डा. अनार सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया गया था| पिछली बार यह सीट शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने लगातार जीती थी| सपा महा सचिव समीर यादव ने बताया कि पार्टी ने विधान परिषद् चुनाव की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं|