अनुपम दुबे ने मनोज और वत्सला का किया माल्यार्पण

Uncategorized

फर्रुखाबाद: वत्सला अग्रवाल के शपथ ग्रहण समारोह में स्वागत सत्कार और माल्यार्पण का दौर भी खूब चला| सभी नव निर्वाचित सभासद का माल्यार्पण किया गया| अनुपम दुबे ने वत्सला अग्रवाल और मनोज अग्रवाल को माला पहना कर उनका सम्मान और स्वागत किया| कांग्रेस नेता कौशलेन्द्र यादव, ठेकेदार कब्बू पाण्डेय, बसपा एम् एल सी सतीश जाटव ने वत्सला अग्रवाल को माला पहना कर स्वागत किया|

सभासदों को अधिशासी अधिकारी बाजपेयी ने माला पहनाई वहीँ सन्नू गंगवार, शरद श्रीवात्स्व और वत्सला के पति ने भी नगर की प्रथम नागरिक वत्सला अग्रवाल का स्वागत माल्यार्पण कर किया|