बिछ गयी बिसात- इम्तहान को नेता मतदाता और लोक प्रशासन सब तैयार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: महीनो से अपना अपना भोपू फूक रहे नेताओ, पांच साल तक बदला लेने का इन्तजार करते मतदाता और जिला प्रशासन कल सबका इम्तिहान है| नेता अपना काम पूरा कर चुके है| अब मतदाता और प्रशासन का काम बचा है| प्रशासन भी अपनी तैयारी पूरी कर चुका है| मतदान कर्मी मतदान केंद्र पर पहुच चुके हैं| अपना बोरिया बिस्तर साथ ले गए है| कई कई चुनाव लडवा चुके मास्टर साहब को बड़ा तजुर्बा है| हाथ का पंखा, लोटा, गिलास अंगौछा साबुन मंजन और क्या क्या सब साथ में है| मतदान केन्द्रों की हालात मास्टर साहब से छुपी नहीं होती क्यूंकि ज्यादातर मदतान केंद्र स्कूलों में होते है| कहाँ पंखा लगा है बत्ती है या दोनों गायब इनको सब है पता| चिलचिलाती उमस भरी गर्मी में रात भी कटेगी और दिन भी| स्कूल में जाए न जाए, पढ़ाए न पढ़ाए आयोग के आगे नेतागिरी भी नहीं चलती| तभी तो शिक्षक नेता जिन्हें बच्चो को पढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं है डीएम की ऍफ़आईआर की धमकी पर मतपेटी सम्भाल कल किसी केंद्र पर मिलेंगे|