भ्रष्टाचार, विकास और पार्टी का मुद्दा गायब कर नेता जात को प्रमुखता क्यूँ बनाता है?

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर में पार्टी छोड़ कर जाति के आधार पर वोटिंग का ट्रेंड काफी पुराना है। कम से कम विगत नगर पालिका चुनाव के आंकड़े तो इसके गवाह हैं। वर्ष 2006 में हुए विगत नगर पालिका चुनाव के प्रत्याशियों में जहां रनर-अप रहीं दमयंती सिंह दोबारा भाग्य आजमा रहीं हैं, वहीं विगत चुनाव में विजयी रहे मनोज अग्रवाल ने इस बार महिला सीट आरक्षण की बाध्यता के चलते अपनी पत्नी वत्सला अग्रवाल को मैदान में उतारा है। भाजपा से जहां पिछली बार रजनी सरीन लड़ीं थीं, सो उनके स्थान पर इस बार माला पारिया चुनाव मैदान में हैं। एक अंतर अवश्य है, इस बार सपा व कांग्रेस संयुक्त समर्थन से सलमा बेगम को चुनाव लड़ा रही हैं। परंतु इतिहास गवाह है कि शहर में वोटिंग का ट्रेंड पार्टी लाइन से हटकर हमेशा जातिगत आधार पर रहा है। यही कारण है कि भाजपा की रजनी सरीन केवल अपने खतराना वाले वार्ड परशुराम नगर को छोड़कर कहीं नहीं जीत पायीं थीं।

विगत नगर पालिका चुनाव के आंकड़ों के अनुसार मनोज अग्रवाल ने दमयंती सिंह से रविदास नगर, नानक नगर, शिवाजी नगर, लक्ष्मी नगर, लक्ष्मण नगर, अब्दुल हमीद नगर, कबीर नगर, दुर्गा नगर, गोविंद नगर, महादेवी नगर, चंद्रगुप्त नगर व महारणा प्रताप नगर में शिकस्त खायी थी। परंतु भाजपा की रजनी सरीन केवल अपने मोहल्ले व सजातीय वोटों वाले खतराना के वार्ड संख्या 23 परशुराम नगर से ही जीत पायीं थीं। जबकि उसके मात्र एक वर्ष बाद ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ३५ हजार वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे, व मात्र पांच हजार मतों से विजय सिंह से चुनाव हार गये। जबकि मनोज अग्रवाल ने नगरपालिका अध्यक्ष रहते हुए विधान सभा चुनाव लड़ा व २२ हजार ९०४ वोट लिये। कांग्रेस के कमर आलम नाला बनाम अन्य की जंग में मात्र चार हजार वोटों पर ही सिमट गये थे। परंतु इस बार मंजर कुछ अलग है। सपा व कांग्रेस के संयुक्त समर्थन से चुनाव मैदान में मौजूद सलमा अंसारी को उनके समुदाय का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। कभी दमयंती कैंप के खास रहे संजीव पारिया की पत्नी के भाजपा प्रत्याशी बन जाने व दमयंती का वोटबैंक समझे जाने वाली कायस्थ बिरादरी के माला पारिया के साथ होने के कारण तस्वी कुछ बदल भी सकती है। दूसरी ओर ब्राह्मण मतदाता ने भी पिछले कार्याल के अनुभव के आधार पर इस बार मनोज अग्रवाल कैंप से हाथ खींचा है। चुनाव के मतदान में मात्र तीन दिन बीच में शेष बचे हैं। देखना है कि ऊंट किस करवट बैठता है।

NAGAR PALIKA ELECTION RESULT-2006

NAME OF WARD

Ist

मनोज व दमयंती का अंतर

Ilnd

मनोज व रजनी का अंतर

IIIrd

IVth

MANOJ

DAMANTI

RAJNI

QAMAR

CAR

PATANG

KAMAL

PANJA

IND

IND

BJP

cong

1.Ambedkar

1150

1

1149

903

247

23

2.Vivekanand

1140

340

800

849

291

8

3.Ravidas

772

-308

1080

369

403

30

4.Nanak

1232

-7

1239

1119

113

79

5.Premchand

1010

321

689

698

312

36

6.Nirala Nagar

1137

639

498

838

299

16

7.Shivaji

699

-940

1639

417

282

124

8.Ganga

1137

639

498

748

389

3

9.Shyam

1574

766

808

920

654

26

10.Krishna

928

239

689

517

411

41

11.Laxmi

994

-222

1216

208

786

132

12.Luxman

843

-274

1117

423

420

54

13.Tulsi

1089

266

823

761

328

78

14.Patel

957

270

687

408

549

12

15.Baudh

1303

410

893

868

435

103

16.Azad

1746

998

748

1476

270

218

17.Lohia

898

379

519

389

509

8

18.Ram Nagar

1365

449

916

1008

357

63

19.Abd Hamid

711

-539

1250

599

112

242

20.Kabir

624

-571

1195

537

87

475

21.Durga

802

-198

1000

332

470

4

22.Mahadev

1444

779

665

457

987

104

23.Parshuram

883

85

798

-135

1018

29

24.Govind

745

-304

1049

146

599

243

25.Ashfaqulla

1542

476

1066

1398

144

537

26.Mahadevi

748

-339

1087

280

468

359

27.Ashok

1169

80

1089

612

557

82

28.Brahm

919

16

903

252

667

73

29.Mahavir

1160

541

619

337

823

55

30.Bhagat

1201

27

1174

653

548

253

31.Bismil

1258

281

977

1054

204

116

32.ChandrGupt

578

-584

1162

368

210

359

33.Maharana

642

-927

1569

460

182

266

34.Chitrgupt

1177

760

417

692

485

37

35.Gurtegbah

1041

479

562

979

62

145

36.Sudama

1398

481

917

667

731

15

37.Balram

1153

701

452

98

1055

18

38660

4729

33931

23029

15631

4411