उदंडियो से बचने के लिए एकजुट होकर ब्राहमण भाजपा प्रत्याशी को जिताए- कलराज मिश्र

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगरपालिका चुनाव में भाजपा का झंडा बुलंद करने आये भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ब्राह्मणों को झकझोर गए| सपा की और इशारा करते हुए कलराज ने कहा कि प्रदेश में इस वक़्त उदंडियो की सरकार है| चारो तरफ लूटमार, हत्या बलात्कार मचा हुआ है| ऐसे में उदंडियो वाली या उदंडियो से समर्थित प्रत्याशी को वोट देकर क्या मार खानी है| एक एक ब्राहमण वोट पिछले चुनाव की हार का बदला भाजपा प्रत्याशी माला पारिया को जिता कर ले|

चौक स्थित एक बैंकेट हाल में हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में कलराज मिश्र ने कार्यकर्ताओ से कहा कि इस बार नो बट नो इफ्फ केवल जीत चाहिए| कलराज बोले कि एक एक कार्यकर्ता चाहे बड़ा हो या छोटा अगर प्रण कर ले कि नगरपालिका पर भाजपा का कब्ज़ा होना है तो कोई रोक नहीं सकता| कलराज के साथ मच पर सुशील शाक्य, रजनी सरीन मेजर प्रांशु, मिथलेश भूदेव सत्यपाल सहित पूरा भाजपा का कुँव मौजोद था| और सामने की ओर हर पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता ध्यान मग्न होकर हर बात सुन रहा था|