ब्राह्मणं शरणम् गच्छामि- विजय का मित्तूकूचा, रस्तोगी और सिकत्तर बाग़ में फेरा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: ज्यूँ क्यूँ मतदान का दिन करीब आ रहा है, दिल की धडकनों में रफ़्तार तेजी पकड़ रही है| जनेऊ इठला रहा है तो मस्जिदों और कब्रिस्तानो में भी इकट्ठे होने की गुफ्तगू हो रही है| प्रत्याशी मिर्ज़ा हरदिल अजीज बनने की कोशिश कर रहा है| मुस्लिम हमारा, कायस्थ तुम्हारा, दलित उनका, पिछड़ा इनका, पंडित (ब्राहमण) फलाने का तो बनिया इसके उसके साथ| नेताओ के खेमे में इसके अलावा कोई चर्चा नहीं है| अलबत्ता नारे विकास के लग रहे हैं| चुनाव चिन्ह बताया जा रहा है| कोई चकला बेलन के सहारे रसोई में सेंध लगा है तो कोई शंख बजा रहा है| कोई रिक्शा में सवार है तो किसी ने अपनी पुरानी जीप सजा ली है| अलबत्ता सबकी मंजिल 24 तक मतदाता के चरण रज लेने की है| कल सुबह की बेला में ब्राहमण बाहुल्य मित्तू कूचा मोहल्ले में भाजपा प्रत्याशी माला पारिया ने अपना चुनाव चिन्ह कमल का फूल बाटा तो आज रविवार के दिन विजय सिंह अपनी जीप वहां चला आये|

विजय सिंह ने रविवार को मित्तुकूचा रस्तोगी मोहल्ला सिकत्तर बाग़, रायदीप दीप चंद, चिंतामणि, गोहाई स्ट्रीट, जोगराज, नीबा चुयत को फेरा लगाया| हर वर्ग के ब्रांडेड नेता साथ लिए| रस्तोगी मोहल्ला के लिए मोहन अग्रवाल, बंटी सरदार, राजीव साथ थे| चाचा ध्यान रखियो| और जे तो हमारे पुराने घर है| इसके सिवा और क्या| चौधरी इस्लाम और उनके भाइयो ने फूल माला पहनाई और स्वागत कर वोट पक्के कराये| चौधरी से बंद कमरे में वार्ता की| इस दौरान जो चहरे दिखे उनमे से कुछ विद्या गुरु, महावीर अवस्थी, दीपू तिवारी, सजल, अलोक अवस्थी, श्यामू दीक्षित अंजनी शुक्ल प्रमुख थे|
एक नजर तस्वीरो के माध्यम से विजय सिंह का जनसम्पर्क-