बाल संप्रेक्षण गृह से फरार किशोर फरार, 24 घंटे तक पुलिस से छिपाये रहे सूचना

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बाल संप्रेक्षण गृह से गुरुवार प्रात: छह बजे एक शातिर किशोर दीवार फांद कर फरार हो गया। पूरी जानकारी व सूत्रों के अनुसार मिलीभगत के बावजूद संबंधित कर्मचारी व अधीक्षक 24 घंटे तक सूचना दबाये रहे। शुक्रवार प्रात: मीडिया में खबर लीक होने के बाद जिला का्र्यक्रम अधिकारी ने फतेहगढ़ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करयी है।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जखा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से गुरुवार को फिर एक शातिर किशोर फरार हो गया। विदित है कि इस पूर्व हाल ही में आठ किशोर इसी संप्रेक्षण गृह से फरार हो चुके हैं। जिनकों बाद में बड़ी मुश्किल से पकड़ा जा सका था। इस मामले में किसी कर्मचारी पर कोई विभागीय कार्रवाई न होने का नतीजा यह रहा कि गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशारे सालिमान निवासी ग्राम सितौलिया, थान अलींगज, जनपद एटा, दीवार फांद कर फरार हो गया। कर्मचारियों की मिलीभगत या किशोर को सुरक्षित निकल जाने देने के लिये पर्याप्त समय देने की नियत से घटना को 24 घंटे से अधिक समय तक उच्चाधिकारियों व पुलिस से छिपाये रखा गया। शुक्रवार को प्रात: खबर मीडिया में लीक हो जाने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ओंकार सिंह यादव ने जखा स्थित संप्रेक्षण गृह पहुंचकर जांच का स्वांग भरां।

लगभग एक घंटा तक यहां रुकने के बाद श्री यादव ने स्वीकार किया कि किशोर गुरुवार को प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि अधीक्षक ने फोन पर सूचना न देकर पत्र से सूचना भेजी थी। इसलिये एफआईआर कराने में विलंब हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गयी है।