कायस्थ वर्ग की माला पारिया को जिताने के लिए के लिए कायस्थों ने बिछाया जाल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी माला पारिया के चुनाव में कायस्थ समाज के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने नगर में डेरा डाल दिया है| प्रत्याशी माला पारिया ने घर-घर जाकर जन संपर्क कर वोट मांगे|

अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा के प्रदेश सचिव व मंडलीय प्रभारी आगरा निवासी सर्वानंद सहाय, राष्ट्रीय उप मंत्री हरिओम कुलश्रेष्ट तथा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुल्श्रेस्ट ने भाजपा के सिकत्तर बाग स्थित कार्यालय में सयुंक्त रूप से कहा कायस्थ समाज का लगभग 24 हजार वोट इस नगर पालिका में है| हम लोग यहाँ रहकर समाज के लोगों से संर्पक कर अधिकांस वोट प्रत्याशी माला पारिया के पक्ष में डलवाएगें| अभी हमारे समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के और भी नेता नगर में आने वाले हैं|