क्षत्रिय कुर्मी महासभा सम्मेलन- विजय सिंह को पहनाई पगड़ी थमाई तलवार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दयमन्ती सिंह को नगरपालिका चेयरपर्सन बनाने के लिए आवास विकास में हुए क्षत्रिय कुर्मी सम्मेलन में विजय को पगड़ी पहनकर तलवार भेंट की गयी| इस मौके पर विजय सिंह बोले- नगरपालिका में हुए घोटालो का सफाया इसी तलवार से होगा| धैर्य रखे जनता, जनता के एक एक पैसे का हिसाब भी होगा| इस मौके पर विष्ण नारायण गंगवार (मामा), चंद्रशेखर कटियार, संजय कटियार, प्रशांत कटियार, विश्वनाथ कटियार, धीरज कटियार, हलधर मिश्र सहित क्षत्रिय और कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे|

विष्ण नारायण मामा बोले इस बार विजय सिंह को जितना है| पिछली बार नगरपालिका बहुत अच्छी चली थी| ठेकेदार से लेकर जनता तक खुस रही थी| नगर में अधिकांश गलियां और सड़के विजय सिंह के जमाने की बनी है जिन्हें निवर्तमान अध्यक्ष अपनी बता रहे है| विजय सिंह को भरपूर जन समर्थन भी मिल रहा है|

विजय सिंह ने कहा कि मैं तो जनता का सेवक हूँ| जनता की सेवा करना अपना पहला कर्तव्य समझता हूँ| इस बार नगरपालिका में क्या क्या हुआ जनता सब जानती है| पूरी नगरपालिका लूटी गयी है| इसका हिसाब होगा|