बात साख की- नगरपालिका हथियाने को नरेन्द्र ने देर रात सलमा के घर बनायीं रणनीति

Uncategorized

फर्रुखाबाद: राजनीति का ऊँट कब किस करवट बैठे किसी को नहीं पता| नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में सलमा के नाम पर फुट्टैल पड़ी सपा अब एक छतरी के नीचे इकट्ठी होने लगी है| कुछ एक सपाइयों को छोड़ बाकी सब एक पाले में हैं| उर्मिला राजपूत की पसंद से हुई शुरुआत में भले ही राजकुमार राठौर और नरेन्द्र सिंह को खुल कर हाजी अहमद अंसारी के नाम पर एक होने में देर लगी हो| मगर सपा के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में सलमा के अलावा कोई दूसरा न दिखा| फिहाल अभी विश्वास गुप्ता, चन्नू यादव और कई पार्टियो के फेरे लगा चुके छोटे सिंह का इन्तजार शेष है|

बुधवार देर सलमा अंसारी के घर हुई बैठक में हाजी नूर मोहम्मद गबद्दु, मुजफ्फर रहमानी, ज़फर रहमानी, रईस भूरी, असलम शेर खान, रफ़ी अंसारी, अनीस अहमद खान, अनस सिद्दीकी, इखलाक नूर खान, असलम अंसारी जैसे प्रमुख मुस्लिम नेता इक्कट्ठे हुए| मंत्री नरेन्द्र सिंह ने कहा हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीत की शुरुआत हो गयी है| कन्नौज मे डिम्पल यादव के बाद मोहम्मदाबाद मे हमने अविश्वास प्रस्ताव पास करने की लड़ाई जीत ली है| अब सलमा बेगम का चुनाव भी जीतना है|

उन्होंने सलाह दी कि चुनाव मे ठेकेदारों से बचें और मतदाताओं तक सीधे पहुंचें| उन्होंने मुख़्तार अहमद टेनी से कहा कि वह अहमद को सभी सपा नेताओं से मिलवा दें| मंत्री के साथ जिला सपा अध्यक्ष राज कुमार सिंह राठौर, महासचिव समीर यादव, महानगर अध्यक्ष महताब खान आदि ने चुनावी माहौल बनाने को कहा| नरेन्द्र सिंह यादव के दौरे से कार्यकर्ताओं मे न केवल जोश बड़ा बल्कि जीत के प्रति हौसला भी बदता दिखाई दिया| कार्यकर्ताओं से अपने बूथों पर सजकता से डट कर काम करने को कहा गया है| सपा हर हाल मे यह सीट जीतना चाहती है| माहौल भी सपा के पक्ष मे बनता जा रहा है|