रोड जाम कर रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पथराव में दरोगा सहित कई घायल

Uncategorized

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : तहसील कायमगंज परिसर में अपनी मांगों के सम्बंध में प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ को धारा १४४ का का हवाला देकर वापस लौटाये जाने से गुस्साये किसानों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज कर दिया। जबाब में किसानों ने भी पुलिस पर जमकर ईंट पत्थर चलाये। लाठी चार्ज व पथराव में दरोगा, चौकी इंचार्ज सहित लगभग दो दर्जन भाकियू कार्यकर्ता घायल हो गये। पुलिस ने पांच लोंगों को हिरासत में ले लिया। दो ट्रैक्टर, तीन बाइक व एक जीप भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के साथ जब धरना प्रर्दशन और नारे बाजी करने लगे तो उन्हे धारा 144 का हवाला देते हुये पुलिस व प्रशासन रोकने का प्रयास किया। उपजिलाधकारी अरूण कुमार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाते हुये कहा कि चुनाव की व्यस्तता के चलते एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर गौर करके कार्यवाही की जायेगी। लेकिन किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता अपनी बात पर अडे रहे और धरना प्रदर्शन के साथ जोर दार नारे बाजी शुरू कर दी।

किसानों ने पुलगालिब तिराहे पर जाकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के काफी समझाने के बाद भी जब किसान नेता नहीं माने तो पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजना शुरू कर दीं। किसान इस पर भड़क गये और पुलिस पर ईट पत्थर चलाने लगें। इस पर जबाब में पुलिस ने भी जमकर पथराव किया।पथराव के दौरान पत्थर लगने से कस्वा चौकी प्रभारी रामजीवन व एस एस आई श्रीराम घायल हो गये। कई राहगीर व दो दर्जन से अधिक किसान भी लाठीचार्ज व पथराव में घायल हो गये।

पुलिस के जबाबी पथराव और लाठी भांजने पर किसान युनियन के कार्यकर्ता व नेता मौके से भाग निकले इस दौरान पुलिस ने काफी दूर तक आंदोलन कर रहे किसानों को दौडाया तथा 5 किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गये किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में संजीव पुत्र मेघनाथ ,निवासी ललौर ,अनिल पुत्र रामनाथ निवासी सलेमपुर ,देवेन्द्र पुत्र द्वारिका प्रसाद जिला सचिव निवासी नगला हीरा सिंह, देशराज पुत्र छेदालाल निवासी फतेहपुर ,लखमीचन्द्र पुत्र मुन्नालाल निवासी सलेमपुर है। वही 2 आयशर ट्रैक्टर व 3 मोटर साइकिले भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेली है। इसी के साथ किसान यूनियन के जिलाअध्यक्ष अरविन्द शाक्य की स्कार्पियों गाडी भी पुलिस ने घटना स्थल पर अपने कब्जे में लेली है।

कार्यकर्ताओं की मांग थी कि मध्यप्रदेश की किसान विरोधी बीजेपी सरकार को तत्काल बरखास्त करके वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये। उत्तर प्रदेश की नहरों बम्बों तथा तालाबों में तत्काल पानी छोड़ा जाये। गंगा के किनारे बन रहे तट बंधों का निर्माण मानक के अनुसार कराते हुये अधिकारियों द्वारा समय समय पर तट बंधो का निरीक्षण किया जाये। प्रान्त की मंडियों में हो रही किसानों के साथ लूट को तत्काल रोका जाये। नवावगंज कस्वे की बंद पडी नालियों की तत्काल सफाई कराई जाये।

किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष मुन्नालाल सक्सेना ने बताया कि महासचिव लक्ष्मी शकंर जोशी ,मंडल प्रभारी सुबोध यादव के अलावा गोपी शाक्य ,राम विलास राजपूत ,प्रभाकर मिश्र ,सतीश दीक्षित सहित लग भग 50 किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के चोटे आई।