सपा की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी में मंत्री समर्थकों का बोलवाला

Uncategorized

फर्रुखाबाद : समावादी पार्टी की आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने सर्व सम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में अधिकतर मंत्री समर्थकों का ही बोलवाला देखा गया।

जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर ने बैठक में सभी पदाधिकारियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारीगण व सदस्य पार्टी के संगठन को मजबूत करने का भरसक प्रयास करेंगे। वहीं पार्टी की नीतियों व रीतियों व सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने सभी नये पदाधिकारियों को आगाह किया कि पार्टी के हितों में कार्य करें। पार्टी की छवि धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि कायमगंज, कंपिल, शमसाबाद नगर कमेटी बाद में बनाकर घोषित की जायेगी।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर राजीव शाक्य, दृगपाल सिंह यादव, सिराजुल आफाक मुन्ना, महासचिव पद पर समीर यादव, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सचिव पद पर संतोष चौधरी, अरविन्द कुमार साहू, सुरेन्द्र सिंह यादव, हाजी इस्तखार खां, सर्वेश कुमार बाल्मीकि, अनिल गंगवार, दशरथ सिंह पाल, जोगेन्द्र राजपूत, विकास गुप्ता, आरिफ परवेज मनोनीत किये गये।

वहीं सदस्य पद पर रतनपाल विश्वकर्मा, किशनपाल यादव, नरेन्द्र पुजारी, सुखवीर यादव बबलू, सत्यपाल सिंह, शिवकुमार सिंह, सर्वेश यादव, अनिल कुमार सिंह राठौर, सुरेन्द्र पाल शाक्य, अरूण पाल शर्मा, रविन्द्र यादव, सुशील यादव, अरूण कुमार, रामविलास राजपूत, ललित यादव, सुनील राठौर, राजीव गुप्ता, सोनू कुशवाहा, कृष्णपाल सिंह, प्रेम सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, रमेश कठेरिया, जितेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट, नीरज ंगंगवार, आरके यादव, गिरीश बाथम, नवरंग सिंह यादव, अरविन्द कुमार यादव टिल्लू, बिपिन यादव एडवोकेट, सुमित शाक्य, सत्येन्द्र यादव, भैया खां, रवेन्द्र सिंह यादव प्रधानाचार्य, जितेन्द्र सिंह यादव, डा० अजय यादव मनोनीत किये गये।