वाहन चालक महासंघ का चुनाव सम्पन्न

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ क्षेत्र के नलकूप कालोनी में रविवार को वाहन चालक महासंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पुनः हरिप्रसाद ने अपना कब्जा जमा लिया। कई मंत्री व उपमंत्री बनाये गये। चुनाव बिलकुल निर्विरोध सम्पन्न हो गया।

वाहन चालक महासंघ के चुनाव में पदाधिकारियों को शॉल व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संरक्षक के पद पर अशोक कठेरिया व अध्यक्ष पद पर वर्तमान में अध्यक्ष रहे हरिप्रसाद को ही सर्वसम्मति से चुन लिया गया। उपाध्यक्ष अशोक कटियार स्वास्थ्य विभाग, पी डब्लू डी से महामंत्री साका रंजन मिश्रा, कृषि विभाग से महावीर प्रसाद दीक्षित व वेदप्रकाश को उपमंत्री, आलू विकास विभाग से सूरजपाल, पी डब्लू डी से सुरेश सिंह को संगठन मंत्री, सूचना विभाग से जगदीश प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया जोकि वर्तमान में भी कोषाध्यक्ष थे। आडीटर कलक्टर विभाग से सुरेश कुमार, सलाहकार राजेन्द्र व विजेन्द्र कुमार को बनाया गया।

इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश सारस्वत, वाहन चालक महासंघ के क्षेत्रीय मंत्री सत्येन्द्र कुमार आर्य ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।