माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

Uncategorized

फर्रुखाबाद: यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के तहत माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ उत्तर प्रदेश की रविवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा सर्व सम्मति से कर दी गयी। जहां पदाधिकारियों को ईमानदारी के साथ अपने पद की गरिमा बनाये रखने की बात पर बल दिया गया।

शहर क्षेत्र के डीपी वीपी इंटर कालेज तलैया फजल इमाम में हुई बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश निराला व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।

कार्यकारिणी में सुरेन्द्र सिंह गौर जिलाध्यक्ष, संजीव सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश पाल शाक्य, राघवेन्द्र सिंह, अहिवरन सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, रामरहीश यादव, सुनील त्रिपाठी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार को महामंत्री, स्वदेश कुमार झा, आदित्य कुमार, बृजलाल, जितेन्द्र कुमार, राजपाल माथुर, राजीव कुमार को मंत्री बनाया गया है। जागेश्वर प्रसाद को कोषाध्यक्ष,  प्रदीप वर्मा, कृष्णचन्द्र शर्मा, राजीव कुमार पाल, गुरुदेव, चन्द्रपाल श्रीवास्तव, राधेश्याम मौर्य को संगठन मंत्री बनाया गया है। रावेन्द्र प्रताप सिंह, अनार सिंह यादव, अरविंद सिंह, अश्वनी कुमार, ध्रुव कुमार, मुकेश बाबू को संयुक्त मंत्री, प्रदीप कुमार बाथम, राजेन्द्र, कृष्णपाल को प्रचार मंत्री, कृपा शंकर सक्सेना को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया है।