शिक्षक संघ के चुनाव में सत्येन्द्र वर्मा अध्यक्ष व अजय टन्डन बने उपाध्यक्ष

Uncategorized

फर्रुखाबाद: एजूकेशन मिनिस्ट्रियल आफीसर्स के अध्यक्ष पद हेतु फतेहगढ़ के जीआईसी में चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के दावेदार मनोज कुमार व माध्यमिक शिक्षक संघ के सत्येन्द्र सिंह वर्मा अध्यक्ष पद के दावेदार थे। बाकी पदों को पहले ही सर्व सम्मति से घोषित कर दिया गया।

चुनाव पर्यवेक्षक सुरेशचन्द्र सक्सेना के पास दोनो अध्यक्ष पदों के दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। वोट पड़ने की बारी आयी तो पूर्व माध्यमिक के अध्यक्ष मनोज कुमार ने चुनाव से बहिष्कार कर दिया। काफी मान मनउअल के बाद अध्यक्ष पद के दावेदार मनोज कुमार ने अपना पर्चा वापस ले लिया।

इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक ने सर्व सम्मति से सत्येन्द्र सिंह वर्मा को अध्यक्ष घोषित कर दिया। लेखाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक आर पी शर्मा, जैनबाबू कुशवाह भी मौजूद रहे। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय टन्डन, महेश कुमार सक्सेना कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश अग्निहोत्री जनपदीय मंत्री, सुमेर कुमार तोमर संयुक्त मंत्री, मुशफ्फर अली संगठन मंत्री, राजीव यादव प्रांत मंत्री, कमलेश पाल कोषाध्यक्ष, चमन सिंह आडिटर बनाये गये।