सात साल की मासूम से बलात्कार के बाद की हत्या

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम कादर दादपुर निवासी वकील राजपूत की 7 वर्षीय पुत्री गोल्डी राजपूत की गांव के ही प्रधान के खेत में गला काटकर हत्या कर दी गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मासूम की बलात्कार के बाद हत्या की गयी है।

गोल्डी के पिता वकील राजपूत ने बताया कि उनके तीन पुत्रियां हैं जिनमें गोल्डी सबसे बड़ी थी। कल जब मैं खेत पर काम करने चला गया तो  गोल्डी 3 बजे घर से गायब हो गयी लेकिन हम लोगों ने उस पर विशेष ध्यान नहीं दिया। पांच बजे तक घर वापस न आने पर गोल्डी की खोजवीन चालू की गयी लेकिन गोल्डी कहीं नहीं मिली। तब परिजनों ने गांव के ही श्रीपाल की लड़की की शादी में चल रहे दावत के प्रोग्राम में होने की आशंका जताई लेकिन वहां भी कोई पता नहीं चला।

इसके बाद वकील राजपूत के घर में लड़की गायब होने की आशंका में कोहराम मच गया। आस पास के खेतों में ढूंढ़ने के बाद भी गोल्डी का अता पता नहीं चल रहा था। गांव के आधा सैकड़ा लोग गोल्डी को ढूंढने में लग गये। देर रात गोल्डी का शव कादर दाद पुर के ही प्रधान जोगराज के मक्के के खेत में पड़ा मिला। गोल्डी के गर्दन, कान व ओंठ पर किसी हथियार से काटे जाने के निशान थे। जिससे उसका शव बुरी तरह से रक्त रंजित हो गया था।

शव से चंद कदमों की दूरी पर एक मंदिर है। जिससे परिजन गोल्डी की मौत के पीछे तांत्रिक द्वारा नर बलि दिये जाने की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार डा0 बृजेश सिंह ने बताया कि बच्ची के गुप्तांग पर चोट के निशान पाये गये हैं। जिससे बच्ची के साथ बलात्कार व उसके बाद हत्या की आंशका जतायी गयी है।

 

 

कक्षा एक की छात्रा थी गोल्डी
गोल्डी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। वही अपनी तीन बहनोें में सबसे बड़ी थी। और अपने मां बाप की सबसे चहेती थी।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में गोल्डी कक्षा एक की छात्रा थी। वही उसका नाम विद्यालय मंे क्रान्ति देवी अंकित था। गोल्डी से छोटी काजल व मोनी दो बहने और थी घर में पुत्र न होने के कारण गोल्डी को ही माता पिता अपना पुत्र और पुत्री मान कर सबसे ज्यादा स्नेह करते थे। मौत के बाद माता पिता का रो रोकर बुरा हाल था।