कड़ी सुरक्षा में बीएड प्रवेश परीक्षा सम्पन्न

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कई बार संकट में पद चुकी बी एड प्रवेश परीक्षा सही सलामत निपटने की खबर है| परीक्षा सही निपटाने के लिए अधिकारिओ ने कोई कोर कसार नहीं छोड़ी थी| हर दस पन्द्रह मिनट में डीएम से लेकर नगर मजिस्ट्रेट तक अलग लग परीक्षा केन्द्रों पर दौरा करते रहे|

सुबह 10 बजे फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉ मुथु कुमार स्वामी ने सिटी पब्लिक स्कूल नेकपुर में हो रही बी.एड परीक्षा का निरीक्षण किया| यहाँ ५०० बच्चे परीक्षा में बैठे थे जिसमे से 21 नहीं आये| विद्यालय प्रबन्धक विजय विद्रोही और प्राचार्य नीरज सक्सेना से जिलाधिकारी ने परीक्षा सम्बन्धित सवाल जबाब किये| बद्री विशाल, कनोडिया में भी अधिअरियो ने कई बार निरिक्षण किया|