कलेक्ट्रेट में अम्बेडकर जयंती: कन्हैया को चरित्रहीन और भीम को बताया असली भगवान

Uncategorized

फर्रुखाबाद: डा0 भीमराव अम्बेडर की जयंती के उपलक्ष में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किये गये कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन और एस डी एम् महेंद्र मिश्र की मौजूदगी में एक भजन गायक ने सारी हदे पार कर दी| भजन अपनी नजरों से धोखा मिटा दे, भीम बाबा को भगवान बना ले पर कार्यक्रम में जमकर बबाल हुआ। भगवन कृष्ण को चोर और नंगी औरतो के चक्कर में पड़ने वाला भगवान बताकर हिन्दू देवी देवताओ का मखौल उड़ाया गाया|

एसडीएम् महेंद्र मिश्र और नगर मजिस्ट्रेट भगवानदीन की मौजूदगी में सरकारी कर्मचारी गुरुवचन लाल निरंजन ने हिन्दू देवी देवताओ के लिए आपतिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अम्बेडकर को असली भगवान बताया| उनके भजन पर पत्रकारों ने टोका टाकी शुरू की तो फिर अधिकारिओ ने भी दूसरो की भावनाओ को आहत न करने के लिए टोका| गुरुवचन लाल ने अपने भजन में कन्हैया को चोर और नंगी लडकियो के पीछे भागने वाला देवता बताया| उनके भजन के भाव हिन्दू देवताओ पर घोर आपतिजनक अभिव्यक्ति कर रहे थे और हाल में अधिकारी सहित सबके चेहरे पर हवाइया उड़ रही थी| सूचना अधिकारी ने कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों से निरंजन के आपतिजनक भजन के लिए क्षमा भी मांगी|

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि डा0 भीमराव अम्बेडकर ने ऐसा संविधान बनाया जिससे समानता और विचारों की अभिव्यक्ति के साथ ही गरीब और पिछड़े व्यक्तियों को आगे बढ़ाने की व्यवस्था है। ऐसा संविधान विश्व में नहीं है। बाबा साहब ने ऊंच-नीच की खाई बनाने को नहीं कहा बल्कि सबको मिलजुल कर रहने की बात कही है। हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्यों का पालन करें। यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

उपजिलाधिकारी कायमगंज महेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि संविधान में विचारो की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है परन्तु स्वच्छन्दता नहीं है। बाबा साहब ने संविधान में हर किसी को सम्मान दिया है। आज हम सब मिलजुलकर रह रहे है और बिना किसी भेदभाव के सुख दुख के साथी हैं।

पी0टी0आई0 के जिला संवाददाता के प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि डा0 भीमराव की नीतियों को सर्वसमाज को स्वीकार करना चाहिए। सहारा समय के जिला संवाददाता पंकज दीक्षित ने कहा कि डा0 भीमराव अम्बेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सविधान के द्वारा सभी को बराबरी का अधिकार दिया| यही नहीं अभिव्यक्ति की आजादी भी उन्ही के रचित सविधान की दें है मगर इसका ये मतलब नहीं कि दूसरो की भावनाओ को आहत करो| उनके जन्म दिवस को महत्व दिया जाना चाहिए। डीएलए के जिला संवाददाता वेदपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान भारतीय संविधान में छोटे-बड़े सभी को बराबर का अधिकार है। गुरुवचन दास ने अपनी नजरों से धोखा मिटा दे, भीम बाबा को भगवान बना ले भजन प्रस्तुत किया। जिस पर कुछ टीका टिप्पणी भी की गयी। महाराम ने जनपद की गौरवमयी गाथा प्रस्तुत की। जिला सूचना अधिकारी वीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।