अगर आपके भ्रूण की धड़कने 140 से भी ज्‍यादा हैं, तो वह पक्‍का बेबी गर्ल ही होगी

Uncategorized

यह हर कपल्‍स की चाह होती है कि वह बच्‍चे के जनम से पहले यह जान लें कि उनका आने वाला महमान लड़का है या लड़की। कुछ लोग इस राज़ को अल्‍ट्रासाउंड के दा्रा ही जान लेते हैं, तो कुछ लोग पूरे 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद मौका पाते हैं। विदेशों में लोग आराम से भ्रूण के लिंग की जांच करवा लेते हैं, पर यहां भारत में लड़के की चाह होने की वजह से अल्‍ट्रासाउंड को गैरकानूनी करार कर दिया गया है। इसलिए यहां के माता-पिता को इंतजार का ही सहारा लेना पड़ता है। खैर आप बिल्‍कुल भी इस बात पर परेशान न हों क्‍योंकि हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्‍स बताएगें जिसकी मदद से आप आराम से अपने आने वाले बच्‍चे का लिंग जान सकती हैं, कि वह लड़का होगा या लड़की। तो चलिए जानते हैं, क्‍या हैं वह-

पेट में बेबी गर्ल होने के लक्षण-

1. आप चमकेगीं- यह एक पुरानी धारणा है, कि अगर मां के पेट में लड़की होगी तो मां हमेशा खुश और गाल गुलाब की तरह लाल हो जाएगें। इस उम्र में मां का वजन बढे़गा जिसको वह आराम से सम्‍भालेगी। लड़की होने से मां खूबसूरत लगने लगेगी और चेहरा चमक उठेगा।

2. वजन बढेगा- नानी और दादी का मानना है कि अगर पेट में लड़की हुई, तो छटवे महीने से ही शरीर के पूरे हिस्‍से पर भारी वजन दिखना शुरु हो जाएगा। चाहे वह हिप हो या फिर चेहरा और जांघ।

3. प्रेगनेंसी के लक्षण कम होते हैं- प्रेगनेसी के समय मॉर्निंग सिकनेस और मतली लगना तो आम बात होती है। लेकिन अगर आपको उल्‍टी न लगे या फिर आपका सिर न दर्द करे, तो आपके पेट में लड़की ही होगी।

4. मीठा खाने का मन करेगा- अगर पेट में बच्‍ची है, तो आपको हर वक्‍त मीठा ही खाने का मन करेगा। यह हम नहीं बल्कि पुरनी नानी-दादी का मानना है। इस समय वही खाने का मन करता है, जिसकी जरुरत आपके शिशु को उस समय होती है। इसलिए हो सकता है कि पेट में पल रही बच्‍ची को मीठे की जरुरत हो।

5. दिल की धड़कन- अगर आपके भ्रूण की धड़कने 140 से भी ज्‍यादा हैं, तो वह पक्‍का बेबी गर्ल ही होगी। इसलिए आप अपना चेकअप रेगुलर अपने डॉक्‍टर से करवाती रहें, जिससे आप अपने बच्‍चे की हार्ट बीट का रिकार्ड रख सकें। कई बार हार्ट बीट बढ़ती-घटती रहती है, पर अगर यह काफी समय से सामान्‍य है, तो आप समझ जाएं कि लड़की ही होगी।