होली मिलन के साथ वकीलों की हड़ताल ख़त्म कल लौटेंगे काम पर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से वकील हड़ताल पर चल रहे थे| आज होली मिलन समारोह के साथ ही वकीलों ने काम पर वापस आने का फैसला कर लिया| कल से वकील सुचारू रूप से कम पर लौट आयेंगे|

बार एसोसिएशन ने आज होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमे वकीलों ने एक दुसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी वही हड़ताल भी समाप्त कर दी गयी| बार एसोसिएशन के सचिव संजीव पारिया ने बताया कि कई दिनों से चल रही हड़ताल से वकीलों और मुयाक्किलो का काफी नुक्सान हो रहा था| प्रशासन ने जाँच के आदेश दे ही दिए है| आज जज दिलीप सिंह से बात करने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गयी है|

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव के अलावा, चंद्रेश पाण्डेय, दीपक द्विवेदी, नरेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, विनय श्रीवास्तव, प्रमोद वर्मा, राजेंद्र यादव, आनंद अग्निहोत्री, संजीव त्रिपाठी, राम स्वरुप पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, श्री कृष्ण यादव, पदमेश रंजन आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे|