उस्ताद ने फिर मारा धोबीपाट, तीसरी बार विधायक

Uncategorized

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव के सर्वाधिक रोचक परिणाम सदर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिले। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े विजय सिंह तीसरी बार विधायक चुने गये। बसपा, सपा व कांग्रेस को मिले अच्छे खासे मतों के बावजूद विजय सिंह ने चुनाव जीतकर एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का एहसास करा दिया। उनके निकटतम प्रतिद्विन्दी रहे भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी मात्र 147 मतों से चुनाव हार गये। उस्ताद व मेजर के अतिरिक्त यहां भी किसी की जमानत नहीं बची।

अपनी द्विधु्रवीय राजनीति के लिए चर्चित सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस, भाजपा, बसपा व सपा जैसे बड़े दलों के स्टार प्रचारकों की रेलमपेल के बीच में राजनैतिक विश्लेषक विजय सिंह को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया है।
नगर विधानसभा क्षेत्र में पड़े कुल 1 लाख 81 हजार 330 मतों में से विजय सिंह को 33005 व उनके निकटतम प्रतिद्विन्दी भाजपा के सुनीलदत्त द्विवेदी को 32858 मत मिले। मात्र 147 मतों की इस हार-जीत को लेकर मतगणना हाल में काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही। बसपा प्रत्याशी उमर खां को 29356, सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत को 25969 व कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद को 22927 वोट मिले।

निर्दलीय प्रत्याशियों में सर्वाधिक 14049 मत पाकर अनुपम दुबे सबसे ऊपर रहे। यहां तक कि जनक्रांति पार्टी प्रत्याशी मोहन अग्रवाल को मात्र 9405 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

 

Name

Party Abbre.

Postal Votes

Tot Gen Votes

Total Votes

विजय सिंह पुत्र प्रेमसिंह

निर्दलीय

16

32,989

33,005

मेजर सुनील दत्त द्विवेदी

भारतीय जनता पार्टी

16

32,842

32,858

मोहम्मद उमर खॉ

बहुजन समाज पार्टी

13

29,343

29,356

उर्मिला राजपूत

समाजवादी पार्टी

14

25,955

25,969

लुईस खुर्शीद

इडियन नेशनल कांग्रेस

4

22,923

22,927

डा0 अनुपम दुबे एडवोकेट

निर्दलीय

19

14,030

14,049

मोहन अग्रवाल

जनक्रांन्ति पार्टी (राष्ट्रवादी)

3

9,402

9,405

सतीश

निर्दलीय

1,101

1,101

अवधेश

निर्दलीय

964

964

विजय सिंह पुत्र दीनदयाल

निर्दलीय

775

775

शिवसरन

पीस पार्टी

741

741

विनोद कुमार

निर्दलीय

717

717

बृजनन्दन

राष्ट्रीय क्रान्तिकारी सामाजवादी पार्टी

643

643

महताब हुसैन

निर्दलीय

622

622

मो0 रजी

निर्दलीय

545

545

शिवेन्द्र विक्रम सिंह

राष्ट्रीय लोकमंच

532

532

85

174,124

174,209