कप प्लेटो का हिसाब चुनाव खर्चे में दिखायेंगे- लुईस खुर्शीद

Uncategorized

फर्रुखाबाद सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद ने आज पत्रकार वार्ता में कप बांटे जाने के नोटिस के सम्बंध में बताया कि वितरित किये गये कप सेटों का खर्चा चुनाव व्यय में जोड़ा जायेगा। लेकिन कितना खर्चा व्यय में जुड़ेगा इस बात पर लुईस कन्नी काट गयी।
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद बसपा प्रत्याशी उमर खां के पर्चे पर की गयी आपत्ति खारिज हो जाने पर काफी तहस में दिखीं। वहीं दूसरी तरफ कप बांटने के मामले में जारी नोटिस के सम्बंध में उन्होंने कहा कि कप सेट तो मैने बांटे और नोटिस का जबाव भी दे देंगे लेकिन चुनाव बाद भी इसी तरह से कप प्लेट बंटते रहेंगे।

वहीं प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने तीस प्रधानों के साथ समर्थन देने की बात कर रहे थे। जिसमें 15 से अधिक प्रधान जोकि कुर्सी से उतर चुके हैं वह भी जीते हुए प्रधानों में अपना नाम दर्ज कराये दिखे। प्रधान संघ अध्यक्ष से कांग्रेस को समर्थन देने की बात पूछे जाने पर प्रधानों ने कहा कि वह कुछ शर्तों पर लुईस को चुनाव में समर्थन दे रहे हैं। जिसका हिसाब प्रधान संघ लोक सभा चुनाव में इनसे लेगा।

प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष कुमार से पूछा गया कि आपने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है या नहीं। जिस पर संतोष कुमार ने कहा कि यहां पर कई प्रधान अलग-अलग पार्टियों से हैं। हम कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये बगैर ही लुईस को समर्थन देंगे।