टैक्टर पलटने से आधा दर्जनों महिलाओ के रामगंगा में डूबने की आशंका, २ शव बरामद

Uncategorized

फर्रुखाबाद: हरदोई जनपद के ग्राम अर्जुनपुर के पेटून के पुल पर गंगा स्नान करने आ रहे श्रद्धालुयों से भरा टैक्टर पुल के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमे लगभग आधा दर्जन महिलायों के डूबने की सम्भावना जताई जा रही है|

आज सुबह हरदोई जनपद के थाना हरपालपुर के ग्राम धरमपुर की मणियाँ निवासी लगभग दो दर्जन पुरुष व महिलाये रामनगरिया मेले में गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे| अर्जुनपुर के पुल पर जब टैक्टर पहुंचा तो ट्राली में स्वर सभी पुरुष उतर गए व महिलाए टैक्टर में ही बैठी रही| टैक्टर धरमपुर निवासी विश्राम सिंह का पोता राजीव पुत्र ब्रजमोहन चला रहा था| टैक्टर जब पुल पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया|

जिसमे आधा दर्जन महिलाओ के डूबने की आशंका जताई जा रही है| मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों ने जाल डालकर महिलाओ को खोजने का प्रयास चल रहा है|

खबर लिखे जाने तक पुलिस में राजीव की 45 वर्षीय माँ सोनश्री व एक बच्ची का शव रामगंगा से निकाल लिया गया है| बाकि शवो की तलाश अभी जारी है|