नागेन्द्र शाक्य का घाटा सरिता शाक्य से दूर करने की कवायद

Uncategorized

फर्रुखाबाद: यूपी राजनीति में नेताओ को सिर्फ और सिर्फ जाति का सहारा है| मच पर भाषण विकास और भ्रष्टाचार का करेंगे मगर वोट हासिल करने केलिए सिर्फ और सिर्फ जाति के आंकड़ो को ही गिना जाता है| फर्रुखाबाद में हाल ही में बाबू सिंह कुशवाहा के चेले नागेन्द्र द्वारा बसपा छोड़ साइकिल पर सवार होने के बाद बसपा ने काक्षी वोटो पर डोरे डालने के लिए सरिता शाक्य को ब्रांड बनाया है| प्रोफ़ेसर शैतान सिंह शाक्य की पत्‍‌नी सरिता शाक्य को बसपा का जिला प्रभारी बनाया है। सरिता फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद का बसपा से अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

बसपा ने ओमप्रकाश कठेरिया को चुनाव का जिला प्रभारी बनाया है| रजिस्ट्रार पद पर नौकरी करते हुए ओमप्रकाश पर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं| बेटे पर हत्या का आरोप है और खुद की पहचान शिक्षा माफिया के रूप में विद्धमान है| इतनी साफ़ सुथरी छवि वाले ओमप्रकाश को चुनाव की कमान बसपा के कोर्डिनेटर वीर सिंह ने सौपी है| ओमप्रकाश की पत्नी चंद्रमुखी कठेरिया जन क्रांति पार्टी से जिला पंचायत चुनाव जीती है और जन क्रांति पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रही है|