मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को लगायी आग

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांधी नगर निवासी वैजनाथ की २५ वर्षीय पुत्री शिल्पी को दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घायलावस्था में शिल्पी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शिल्पी का विवाह ग्राम खानपुर निवासी राजकुमार शर्मा के साथ २००१ में हुआ था|  ससुराल वाले विवाह के वाद दहेज में बाइक व डेढ़ लाख की मांग को लेकर शिल्पी को प्रताडित करने लगे| जिस कारण शिल्पी अक्सर अपने मायके में ही रहती थी|

पति राजकुमार ११ सितम्बर को शिल्पी को विदा कर ले गया| उसके बाद पुनः शिल्पी को दहेज की मांग को लेकर प्रताडित किया जाने लगा|  आज सुबह ससुराल वालों ने मिट्टी तेल डालकर शिल्पी को जला दिया|  गंभ्रीर रूप से जली अवस्था में शिल्पी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुयी है| महिला की हालत में सुधार न होते देख परिजन बरेली के लिए रिफर करा ले गये।

मायके वालों को सूचना मलते ही शिल्पी की माँ प्रेम शीला,  भाई विशाल उर्फ शिवम अस्पताल पहुंचे| उन्होंने आरोप लगाया की दहेज की रंजिश के चलते जेठ अनिल व सास सुखदेवी ने मिट्टी तेल डालकर जला दिया| पति राजकुमार ने बताया कि घटना के समय वह घर के बाहर हैंडपंप के पास खडा था|