कांग्रेस प्रत्याशी लुईस का लाल बत्ती में इस्तकबाल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कायमगंज से नगर में पहुची केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी और फर्रुखाबाद सदर सीट से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद लाल बत्ती की गाड़ी से पहुची| इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया गया| लुईस के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई समर्थक लाल बत्ती गाड़ी में बैठ गदगद नजर आये|

लुईस खुर्शीद ने चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार की और कार्यकर्ताओ को प्रचार की जिम्मेदारी सौपी| चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद देश के कानून मंत्री की लाल बत्ती गाड़ी का चुनावी क्षेत्र में घूमना लोगो में चर्चा का विषय बन गया|