रंजिश में युवक की ह्त्या कर शव कुएं में फेंका

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पैगूपुर निवासी ३० वर्षीय मजदूर राम किशोर पुत्र रंगलाल की  रंजिश के चलते हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया|  परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

मृत रामकिशोर की पत्नी ने बताया कि ४ नवम्बर २०११ की देर रात को गाँव के ही भग्गा व उसके दो पुत्र मुन्ने, कल्लू घर में जबरन घुस आये| मेरे साथ मारपीट कर मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मेरे पति रामकिशोर को लेकर चले गए| काफी खोजबीन करने के बाद भी पति का पता न चलने पर पंजाब में रह रहे देवर को इस घटना के बारे में फोन द्वारा जानकारी दी|

देवर धनीराम के घर आने पर रामकिशोर की खोजबीन की गयी| वहीं घर में लगे पम्पिंग सेट के कुएं में जब देवर धनीराम ने देखा तो रामकिशोर की लाश पडी हुई थी| उसके गले में अगौंछे का फंदा बना हुआ पड़ा था|

गाँव पैगूपुर में अवैध शराब का धंधा चल जोरों पर चल रहा है। जहां काफी मात्रा में कच्ची शराब उतारी जाती है| बीते दिनों शराब के नशे में उक्त युवकों के साथ रामकिशोर का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था व मारपीट भी हुई| जिस कारण उक्त लोग भग्गा व उसके दोनों पुत्र मुन्ने व कल्लू के साथ मारपीट हो गयी| तभी से यह लोग रंजिश मानने लगे थे| मृत रामकिशोर की तीन पुत्रियाँ व एक पुत्र है|