नव विवाहिता आग से जलकर गंभीर घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढिलाबल निवासी अभय सिंह की २१ वर्षीय नव विवाहिता पत्नी साधना के आग में जल जाने के कारण बुरी तरह झुलस गयी| परिजनों ने उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

घायल साधना के देवर आशू ने बताया कि मेरा भाई अभय सिंह फर्रुखाबाद में आंवला एजेंसी में काम करता है| करीब पांच माह पूर्व टिमरुआ थाना मऊदरवाजा से हुयी थी| आज सुबह घर पर कोई नहीं था भाई अभय सिंह अपनी ड्यूटी पर चला गया व अन्य लोग किसी काम से चले गए| आशू ने बताया कि गैस कई दिनों से लीक कर रही थी| तभी अचानक खाना बनाते समय साधना के आग लग गयी जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी|

सूचना पर परिजनों के पहुँचने पर ससुरालीजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये| खबर लिखे जाने तक लड़की के मायके पक्ष के लोग नहीं आ पाए थे फिलहाल ससुराल के लोग रुपये ले दे कर मामला निवटाने पर लगे हुए हैं|