बच्चों का पढाई लिखाई के साथ सर्वांगीण विकास आवश्यक: डीएम

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आज पुलिस लाइन मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे ने कहा कि व्ध्यालय में केवल पढाई-लिखाई ही नहीं बल्कि उनका सर्वांगीण विकास भी अति आवश्यक है|

पुलिस लाइन मैदान फतेहगढ़ में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए २६ वी जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की एथेलेटिक प्रतियोगिता में बोल रहे जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल में पढाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद व व्यायाम की भी शिक्षा जरूरी है| इससे पूर्व जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उदघाटन गुब्बारे छोड़कर किया|

उन्होंने फर्रुखाबाद, कायमगंज व फतेहगढ़ जोन के विद्यार्थियों द्वारा किये गए मार्च पास्ट की सलामी ली| इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता में बालक-बालिकों की दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला आदि की प्रतियोगिता संपन्न कराई जायेगी| इस दौरान मदन मोहन कनोडिया विद्यालय की छात्राओं ने मटकी लेकर डांडिया नृत्य किया व अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये|

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सह विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र स्वरुप सचान, लेखाधिकारी जैन बाबू कुशवाह व क्रीडा परिषद् महामंत्री चन्द्र प्रकाश दीक्षित, सयोंजक महेश चन्द्र शर्मा, ,आडीटर क्रीडा परिषद् मीना यादव आदि लोग मौजूद रहे|